नागरिक / ग्राहक चार्टर
राजभाषा विभाग
गृह मंत्रालय
भारत सरकार
एक नज़र में
राजभाषा विभाग का संक्षिप्त परिचय
15+
मुख्य सेवाएँ
राजभाषा नीति, हिंदी प्रशिक्षण, अनुवाद, पुरस्कार, प्रकाशन आदि।
8
लाभार्थी समूह
मंत्रालय, बैंक, सार्वजनिक उपक्रम, नागरिक, लेखक एवं प्रशिक्षु।
15–60
सेवा अवधि
15 दिन से 60 दिन तक समयबद्ध सेवाएँ।
1975
स्थापना वर्ष
गृह मंत्रालय के अधीन स्वतंत्र विभाग।
प्रस्तावना
नागरिक / ग्राहक चार्टर का परिचय
विभाग का परिचय
गृह मंत्रालय के अंतर्गत जून 1975 में राजभाषा विभाग की स्थापना एक स्वतंत्र विभाग के रूप में की गई ताकि राजभाषा संबंधी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन की निगरानी की जा सके तथा संघ के राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
विभाग हिंदी प्रशिक्षण, हिंदी टंकण, हिंदी आशुलिपि, अनुवाद, हिंदी सलाहकार समितियों, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों, प्रोत्साहन योजनाओं तथा वार्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देता है।
यद्यपि विभाग मुख्य रूप से सरकारी कार्यालयों और कर्मचारियों के लिए कार्य करता है, किंतु इसका अंतिम उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाना है।
मुख्य विशेषताएँ
- ✅ स्थापना : जून 1975
- ✅ गृह मंत्रालय
- ✅ राजभाषा हिंदी का प्रोत्साहन
- ✅ प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण
- ✅ राजभाषा नीति की निगरानी
- ✅ जन शिकायत निवारण
दृष्टि एवं मिशन
हमारा उद्देश्य एवं कार्य दिशा
हमारी दृष्टि
राजभाषा संबंधी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप संघ के राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना ताकि हिंदी भारत की समासिक संस्कृति के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बन सके।
हमारा मिशन
- केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी का प्रगतिशील प्रयोग।
- राजभाषा नीति पर मार्गदर्शन।
- जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार।
- प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण।
- द्विभाषिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना।
- मंत्रालयों के साथ समन्वय।
- जन संतुष्टि को बढ़ाना।
- कार्मिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना।
- राजभाषा नीति की निगरानी।
- पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व।
- हितधारकों की सहभागिता।
- हरित एवं स्वच्छ कार्य संस्कृति।
हमारे हितधारक
राजभाषा विभाग विभिन्न सरकारी संस्थाओं एवं नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करता है।
मंत्रालय एवं विभाग
मंत्रालय, विभाग, संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालय तथा स्वायत्त संस्थाएँ।
सार्वजनिक उपक्रम
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, निगम एवं सरकारी कंपनियाँ।
बैंक एवं वित्तीय संस्थाएँ
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं वित्तीय संस्थाएँ।
सामान्य नागरिक
सूचना, स्पष्टीकरण एवं सेवाओं के इच्छुक नागरिक।
सरकारी कर्मचारी
केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी।
हिंदी लेखक
हिंदी भाषा के लेखक एवं रचनाकार।
प्रशिक्षु
हिंदी भाषा एवं अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रतिभागी।
आपूर्तिकर्ता
वस्तुओं एवं सेवाओं के आपूर्तिकर्ता।
विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ
राजभाषा विभाग की प्रमुख सेवाएँ
हिंदी प्रशिक्षण
हिंदी भाषा, हिंदी टंकण, आशुलिपि, अनुवाद तथा आईटी उपकरणों का प्रशिक्षण।
राजभाषा नीति
राजभाषा नीति के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश एवं राष्ट्रपति आदेश जारी करना।
समितियाँ
केंद्रीय हिंदी समिति, राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं हिंदी सलाहकार समितियों का गठन।
निगरानी
वार्षिक कार्यक्रम, लक्ष्य, निरीक्षण एवं त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट।
प्रोत्साहन योजनाएँ
हिंदी में कार्य करने हेतु पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजनाओं का संचालन।
प्रकाशन
राजभाषा भारती एवं अन्य राजभाषा प्रकाशनों का प्रकाशन।
अनुवाद
मैनुअल, संहिताओं, प्रपत्रों एवं प्रक्रियात्मक साहित्य का अनुवाद।
यूनिकोड एवं तकनीक
यूनिकोड समर्थित कंप्यूटर, कीबोर्ड, प्रिंटर एवं सॉफ्टवेयर को बढ़ावा देना।
संवर्ग प्रबंधन
केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा एवं अधीनस्थ कार्यालयों का प्रबंधन।
सेवा मानक
राजभाषा विभाग – नागरिक / ग्राहक चार्टर
⏱ सेवा अवधि
1–3 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
संयुक्त निदेशक (नीति)
⚙ प्रक्रिया
राजभाषा अधिनियम, नियम एवं नीति से संबंधित प्राप्त संदर्भों का परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार संबंधित प्राधिकरणों से परामर्श।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
सादे कागज़ पर आवेदन तथा आवश्यक सहायक दस्तावेज़।
⏱ सेवा अवधि
1–2 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव (तकनीकी)
⚙ प्रक्रिया
आईटी उपकरण, यूनिकोड, वेबसाइट तथा तकनीकी विषयों से संबंधित अनुरोधों का परीक्षण।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
विस्तृत विवरण सहित आवेदन।
⏱ सेवा अवधि
1–2 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव (बजट)
⚙ प्रक्रिया
विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालयों से संबंधित बजट मामलों का परीक्षण।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
आवश्यक दस्तावेज़ सहित आवेदन।
⏱ सेवा अवधि
1–3 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव
⚙ प्रक्रिया
संवर्ग प्रबंधन, पदस्थापन, पदोन्नति एवं संबंधित मामलों का परीक्षण।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
आवश्यक अभिलेख एवं आवेदन।
⏱ सेवा अवधि
2 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव (प्रशिक्षण)
⚙ प्रक्रिया
प्रशिक्षण एवं अनुवाद संबंधी मामलों का परीक्षण।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
संबंधित विवरण सहित आवेदन।
⏱ सेवा अवधि
2 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव (कार्यान्वयन)
⚙ प्रक्रिया
क्षेत्रीय कार्यालयों से संबंधित मामलों का परीक्षण।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
सहायक दस्तावेज़।
⏱ सेवा अवधि
2–3 माह
👤 उत्तरदायी अधिकारी
उप सचिव
⚙ प्रक्रिया
प्राप्त शिकायतों का परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
शिकायत एवं प्रमाण।
जन शिकायत निवारण
यदि निर्धारित सेवा मानकों का पालन नहीं होता है तो आप जन शिकायत अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
श्रीमती सतिंदर कौर
उप सचिव
📞 23438155
✉ s.kaur68@nic.in
एस्केलेशन
Joint Secretary
Dr. (Smt.) Meenakshi Jolly
📞 23438130
✉ jsol@nic.in
सेवा प्राप्तकर्ताओं / हितधारकों से हमारी अपेक्षाएँ
बेहतर एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करने हेतु आपका सहयोग अपेक्षित है।
अधिक जानकारी चाहिए?
नागरिक / ग्राहक चार्टर का नवीनतम संस्करण डाउनलोड करें।
PDF डाउनलोड करें