संसदीय राजभाषा समिति की पृष्ठभूमि
संसदीय राजभाषा समिति का गठन राजभाषा अधिनियम, 1963 के अधीन वर्ष 1976 में किया गया था। यह उच्चाधिकार प्राप्त संसदीय समिति है। इसमें 30 सांसद सदस्य हैं, 20 लोकसभा से तथा 10 राज्यसभा से।
माननीय गृह मंत्री जी इस समिति के अध्यक्ष हैं। राजभाषा कार्य की प्रगति के निरीक्षण हेतु समिति को तीन उप-समितियों में विभाजित किया गया है।
समिति का मुख्य उद्देश्य सरकार के कामकाज में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करना तथा विभिन्न मंत्रालयों एवं कार्यालयों का निरीक्षण करना है।